बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- शेखपुरा, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के मनरेगाकर्मी सुबोध कुमार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। कोसरा पंचायत से शेखपुरा आने के दौरान कुसुंभा के पास एक टेंपो ने बाइक में धक्का मार दिया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...