मोतिहारी, मार्च 19 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह भाजपा नेता राकेश सिंह बाइक दुर्घटना में घायल हो गए । वे नयका टोला गांव के निवासी हैं। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी राकेश सिंह को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि करते हुए प्लास्टर कर दिया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज, ई. कुंदन कुमार पासवान, महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...