गोड्डा, जनवरी 23 -- तस्वीर 02 बोआरीजोर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते चिकित्सा। बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर श्रीपुर मुख्य मार्ग के खैरबन्नी दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने इसकी सूचना थाना को दिया सूचना पाकर एएसआई संतोष साह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को टोटो वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील किस्कु ने प्राथमिक उपचार की। वही घायल की पहचान छोटी कुमारी 10 वर्ष व अंजू देवी के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि शत्रुघ्न यादव अपनी पत्नी अंजू देवी, 10 वर्षीय बेटी छोटी कुमारी के साथ मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से घोड़ीचौक जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे बाइक सवार ने खैर बनने के पास अचानक मुड़ जाने के कारण मोटराइज्ड ट्...