लातेहार, मई 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम हामी में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुमित सारस मुंडा व हरि लोहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से ग्राम हामी से गांव दौना लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक बैल आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित खलखो ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सुमित का हाथ तथा दूसरे युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ है। यह भी पढ़ें- ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...