बगहा, जून 8 -- मैनाटाड़। इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झझरी गांव के समीप सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों की पहचान झझरी गांव निवासी रूपेश कुमार (22 वर्ष) एवं दीपक कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों युवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं। यह भी पढ़ें- जमुई: बाराजोर रेलवे गुमटी पास दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...