दुमका, जुलाई 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी-नोनीहाट मुख्य पथ पर जरमुंडी थाना अंतर्गत घोरटोपी गांव के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार तीसरा युवक जख्मी हो गया है। यह घटना गुरुवार की देर रात में हुई। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया गया। जख्मी युवक ने दोनों शवों को एम्बुलेंस में लोड किया और फरार हो गया। बताया जाता है कि तीनों बिहार के भागलपुर जिला के निवासी थे। युवक थाना की पुलिस को बिना सूचना दिए ही लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...