बाइक दुर्घटना में दो छात्राएं घायल, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या, मई 21 -- अयोध्या,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में लापरवाही से बुलेट चलाते हुए दो छात्राओं को टक्कर मारने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह हादसा 9 मई को हुआ था, जिसमें 15 वर्षीय दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। राजा गली, अंगूरीबाग निवासी गुफरान की तहरीर के अनुसार उनकी बेटी हुमा (15) ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। देवकाली क्षेत्र में एक स्कूल के पास बिस्कुट लेने के लिए वह उतरी, तभी सैफ (18), निवासी शहजहांपुर, थाना कोतवाली नगर ने तेज रफ्तार बुलेट से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हुमा के दोनों पैर टूट गए, जबकि उसकी सहेली अलीजा को भी गंभीर चोटें आईं। फिलहाल हुमा नाका स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।डॉक्टरों के अनुसार उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में छह माह से अधिक का समय लग सकता है और वह अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.