गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत चामा गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में दंपति घायल हो गए। घायल चिनियां थाना क्षेत्र के तहले गांव निवासी रमेश यादव और उनकी पत्नी ममता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रमेश, पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से गढ़वा आ रहे थे। उसी दौरान चामा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.