बाइक दुर्घटना में जख्मी महिला का इलाज के दौरान पटना में मौत
समस्तीपुर, मई 17 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी गांव निवासी प्रमोद कुमार महतो की जख्मी पत्नी नीतू सिंह (33) का इलाज के दौरान शनिवार की रात पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला का शव रविवार की सुबह खजूरी गांव पहुंचते ही परिवार सहित आसपास के घरों में कोहराम मच गया। लोगों के रोने चिल्लाने से माहौल काफी गमगीन हो गया। लोगों ने बताया कि विगत गुरुवार की सुबह गांव में ही अज्ञात बाइक की ठोकर से उक्त महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। जहां घटना के दो दिन बाद इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया राम विनोद महतो, पूर्व मुखिया जनार्दन ठाकुर एवं सरपंच उपेंद्र राम सहित अन्य लोग उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। उधर, रविवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.