बाइक दुर्घटना में जख्मी दो लोग इलाज को रेफर
सीतामढ़ी, जून 7 -- पुपरी। बाइक दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में रजघटा गांव के जीवछ मुखिया का पुत्र उदय कुमार व नयाटोल के सुरेश साह का पुत्र दीपक कुमार शामिल है। जख्मी दोनों बाइक सवार को इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने जख्मी उदय कुमार व दीपक कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है। पुपरी मधुबनी व पुपरी सैदपर पथ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटना में उक्त दोनों लोग जख्मी हो गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.