बेगुसराय, मार्च 9 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। होली के दिन हुई तीन बाइकों की जबरदस्त टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। मृतक युवक फफौत पंचायत के तारा गांव निवासी अर्जुन राम का 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। सोमवार को नगर थाना बेगूसराय द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेगूसराय से लाश तारा गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अत्यंत गरीब परिवार से जुड़ा शिवम रोजी रोटी कमाने के लिए पहली बार हैदराबाद गया था। वहां तबीयत खराब हो जाने के कारण वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। शिवम अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों के समक्ष विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। बताते चलें कि होली के दिन हुई बाइकों की जोड़दार टक्कर में कुल 5 ...