सहरसा, जून 20 -- सोनवर्षा राज।काशनगर थाना क्षेत्र के माली खाड़ा मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर पुल पर शुक्रवार शाम एक बाइक अनियंत्रति होकर पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। घायल की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार हीरो पैशन प्रो (बीआर 43 एक्स 5856) से चालक माली चौक से मौरा की ओर जा रहा था। थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि घायल को सहरसा भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बिजली के पोल से बाइक टकराई, युवक गंभीर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...