गढ़वा, फरवरी 26 -- भवनाथपुर। थानांतर्गत कैलान पंचायत के झोंक नदी के समीप तेज रफ्तार बाइक को अनियंत्रित हो कर खड़ा व्यक्ति से टकराने से चार घायल हो गए। घायलों में मंगरदह निवासी सतन भुइयां, विकास विश्वकर्मा, अजीत कुमार, देव कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सतन सड़क के किनारे खड़ा था। उसी दौरान बरडीहा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर धक्का मारते हुए गिर गया। तीनों बाइक सवार और सतन भुइयां घायल हो गए। घायलावस्था में चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.