बाइक दुर्घटना में चार ग्रामीण घायल
पलामू, जुलाई 24 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सभी को सतबरवा के तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में प्रारंभिक इलाज किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। नेशनल हाईवे 39 के ठेमा मोड़ के पास बाइक सवार बुजुर्ग से टकरा गए जिससे ठेमा गांव के निवासी 60 वर्षीय परीखन चौधरी और मनिका थाना क्षेत्र के ब्यांग गांव के बाईक चला रहे युवक धीरज यादव घायल है। दूसरी ओर सतबरवा अंचल क्षेत्र के पीपरा के परसही टोला निवासी प्रभु उरांव को गंभीर रूप से चोटिल है। प्रभु उरांव को धक्का मारने वाले की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के निवासी बाइकर के रूप में पहचान हुई है। पुलिस मामले की जांच की में जुटी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.