चतरा, अप्रैल 16 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारिसाखी पंचायत स्थित कुरकुटा गांव के युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गया। युवक एक अप्रैल को इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली मोड के समीप बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल युवक का इलाज पटना में किया जा रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवा कुरकुटा गांव के राजेंद्र ओझा के 26 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार ओझा बताया जा रहा है। युवक की मौत की खबर लगते हैं गांव में मातम छा गया। जबकि स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि युवक के पिता की भी स्थिति ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- बाराचट्टी में सड़क हादसे में बंगाल के युवक की मौत वैसे में घर का कमाऊ पुत्र था रंजीत।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...