कटिहार, मार्च 6 -- मनिहारी। निस मंगलवार की देर शाम मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क के नबाबगंज बजरंग मंदिर के पास एक अनियंत्रित बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से बुधवार को इलाज के दौरान नारायणपुर डगड़ा टोला के रहने वाले सीताराम ऋषि के 40 वर्षीय पुत्र शिकारी ऋषि की मौत हो गई है। घटना में मृतक शिकारी ऋषि के साथ डगड़ा टोला के ही प्रकाश ऋषि के पुत्र राजा ऋषि भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक संभाल नही पाया और सड़क किनारे खढ्ढे में जा गिरा। जिसमें बाईक पर सवार दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना स्थल से 112 पुलिस वाहन तथा ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते...