औरैया, दिसम्बर 6 -- कस्बा अटसू स्थित प्रकाश गेस्ट हाउस के बाहर 04 दिसम्बर को दो पक्षों के बीच मामूली बाइक दुर्घटना के बाद विवाद बढ़ गया। जितेन्द्र सिंह निवासी जरदौली इटावा का आरोप है कि दुर्घटना के बाद समझौता हो गया था, लेकिन लगभग 20 मिनट बाद अर्पित यादव निवासी नगला भोज बल्लापुर अपने दो साथियों के साथ लौट आया और प्रार्थी की स्विफ्ट डिजायर कार में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने अर्पित यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.