गिरडीह, फरवरी 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर गुरूवार दोपहर हुई एक सड़क हादसे में गिरिडीह भंडारीडीह के मो फिरोज व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों बेंगाबाद से एक साथ बाइक से गिरिडीह शहर की ओर जा रहे थे। घटना दुधीटांड़ के पास घटी। बताया जाता है कि गिरिडीह भंडारीडीह के फिरोज बेंगाबाद में व्यवसाय करते हैं। दोपहर को फिरोज और राजू तुरी दोनों एक बाइक से गिरिडीह जा रहे थे। इस बीच दुधीटांड़ के पास मुख्य सड़क पर कुत्ता दौड़ गया। अनियंत्रित हुई बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.