गिरडीह, अप्रैल 9 -- ताराटांड़। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग मोहलीडीह गांव के समीप बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायल व्यक्ति इसराइल आलम व अब्दुल हुसैन जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई गांव के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति अपने घर से गिरिडीह होते हुए धनबाद किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क मोहलीडीह गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के कारण मोटरसाइकिल मुख्य मार्ग से उतरकर सड़क किनारे पल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.