साहिबगंज, फरवरी 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य सड़क के बोरियो कस्तूरबा स्कूल के पास बाइक दुघर्टना में बाइक सवार बड़ा रक्सो गांव के बड़का मरांडी (40) बाइक से गिर कर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बड़का बोरियो से बाइक से अपने घर बड़ा रक्सो जा रहा था। कस्तूरबा स्कूल के पास एक बछड़ा आ गया। संतुलन खो देने से बाइक से गिर कर घायल हो गया। बोरियो थाना के एएसआई मनोज शर्मा घटना स्थल पहुंच कर सीएचसी ले आए। सीएचसी में उपस्थित डॉ. सुदामा साहा ने इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...