बाइक दुघर्टना में तीन युवक हुए जख्मी
गोपालगंज, जून 9 -- बरौली। प्रखण्ड के परसौनी गांव के पास मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में सलेमपुर गांव के तीन युवक जख्मी हो गए। तीनो का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सारण बांध के सड़क से होकर सरफरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खेत मे पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों के मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली में भर्ती कराया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.