बाइक दुघर्टना में तीन घायल, दो रेफर
साहिबगंज, जून 4 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के हाथमारी के पास बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। दो को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्तपताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के कालदोह से पिता-पुत्र जेठा किस्कू (50) एवं अर्जुन किस्कू (26) बाइक से बोरियो की ओर आ रहे थे। हाथमारी निवासी बाबूराम मरांडी (25) अचानक अपने घर से दौड़ कर निकल कर सड़क पार कर रहा था। बाईक के चपेट में आ गया। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। ईलाज के लिए तीनों घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर उपस्थित डॉ.साकेत सानू ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. साकेत सानू ने बताया कि बाईक चालक अर्जुन किस्कू एवं बाबूराम मरांडी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को बेहतर ईलाज के किए रेफर कर दिया गया। जेठा किस्कू को आंशिक चोट आयी है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.