बाइक दिलाने के नाम पर हजारों ठगे, रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी
बुलंदशहर, मई 17 -- एक युवक को सेकंड हैंड बाइक दिलाने के नाम परRs.20 हजार रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। नगर पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव पहाड़पुर(सराय छबीला) निवासी पीड़ित पंकज कुमार पुत्र रूप सिंह ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़ित ने बताया है कि वह बुलंदशहर में अम्बर हॉल के चौराहे के पास दुकान चलाने वाले गौरव पुत्र योगेन्द्र सिंह को पहले से जानता था। गौरव ने पीड़ित को विश्वास में लिया कि वह उसे मात्र 20 हजार रुपये में एक सेकंड हैंड बाइक दिलवा देगा। गौरव की बातों में आकर पंकज ने बीते 14 फरवरी 2026 को उसे 20 हजार रुपये नकद सौंप दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि 4 मार्च तक बाइक आ जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.