लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- ईसानगर-कटौली हाईवे पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। हादसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद बस के नीचे आई बाइक की रगड़ से आग की लपटे उठते ही सवारियों में अफरातफरी मच गई। सभी सवारियों ने आनन फानन में बस से नीचे उतरकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही एसओ ईसानगर पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए आवागमन रोककर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कराए। सोमवार की शाम बीरसिंहपुर के रहने वाले गुड्डू का 25 वर्षीय पुत्र जीतू बाइक से कटौली की ओर से गैस सिलेंडर लेकर आ रहा था। चहलार गांव के पास ईसानगर की ओर से आ रही एक निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक बस के नीचे आकर घिसटने लगी। कुछ ही देर में बस के नीचे घिसटने से निकली चिंगारी आग में तब्दील हो गईं। ...