इटावा औरैया, जून 23 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम मनिगांव और वर्तमान में धनंजयपुरम कचौरा रोड निवासी देवप्रताप सिंह ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी। उसमें बताया कि 11 जून की शाम करीब छह बजे वह अपनी बाइक तुलसीनगर में रहने वाले दोस्त ऋषभ के घर के बाहर खड़ी कर उससे मिलने अंदर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कृष्णानगर गौरापुरा निवासी सचिन यादव, पीयूष यादव, अक्षय यादव तथा दुर्गानगर निवासी सीटू यादव और सचिन वहां पहुंच गए और अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने डंडों से उसकी बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उसने और उसके दोस्त ऋषभ ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने थप्पड़, घूंसों और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने देवप्रताप सिंह की तहरीर पर पांचों आ...