बाइक तोड़ने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट
पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा निवासी तेजपाल पुत्र ओमप्रकाश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका छोटा भाई वीरपाल 23 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे बाइक से गांव में ही स्थित अपनी ससुराल में गया था। ससुराल के दरवाजे पर उसने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। गांव के शांतिस्वरूप अपना ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला और बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर शांतिस्वरूप, मोहनलाल, ओमपाल ने लाठी डंडों से उसके भाई की पिटाई कर दी। जिससे उसका भाई घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.