अमरोहा, जून 5 -- डिडौली क्षेत्र के गांव तोहफापुर निवासी नौबहार सिंह ने गांव के ही एक युवक और उसके साथी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक बीती दो जून की रात गांव भवानीपुर निवासी शुभम उर्फ छोटू अपने साथी के साथ बाइक पर तेज गति से जा रहा था। नौबहार सिंह ने उसे बाइक आराम से चलाने की सलाह दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शुभम अपने साथी के साथ रात करीब 12 बजे नौबहार सिंह के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी व मारपीट मामले में नौ लोगों पर एफआईआर विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसका एक दांत टूट गया तथा हाथ में गंभीर चोट आई। शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते...