अमरोहा, फरवरी 7 -- बाइक तेज चलाने को लेकर पहले युवकों में कहासुनी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा तिराहे में कुछ युवकों ने कस्बा जोया निवासी मोहम्मद आलम पुत्र जाकिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही पीड़ित मोहम्मद आलम ने बताया कि वह बीती गुरुवार की रात किसी काम से गांव असगरीपुर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.