बाइक तथा वैन की भिडंत में युवक घायल
इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- भरथना। कस्वा के भरथना बिधूना मार्ग पर मोहल्ला गिरधारीपुरा में बीती रात करीब नौ बजे एक तेज रफ़्तार बाइक तथा ईको वैन में जोरदार भिडंत हो गयी.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भिजवाया जहां गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहल्ला यादव नगर निवासी अंकित शंखवार बाइक पर सवार होकर मंडी रोड की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार वैन से भिंडत हो गयी. जिससे वह घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस उपचार हेतु घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.