बिहारशरीफ, मई 27 -- बाइक डिवाइडर से टकरायी, तीन युवक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड में बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नालंदा जिले के बिंद गांव निवासी सौरभ कुमार और सतीश कुमार तथा कुसुंभा गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लखीसराय जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची रोड में आगे चल रही दूसरी बाइक के चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गयी। यह भी पढ़ें- बाइक डिवाइडर से टकरायी, तीन युवक घायल हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घ...