शाहजहांपुर, मार्च 27 -- पुवायां। पुवायां में मोहम्मदी रोड स्थित ओवरब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि गढ़िया रंगीन निवासी युवक सिधौली क्षेत्र के एक गांव की युवती से मिलने आया था। युवती के बाइक चलाने के दौरान ओवरब्रिज से उतरते समय संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिससे दोनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.