बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
झांसी, जुलाई 10 -- झांसी। झांसी-खजुराहो एनएच पर ग्राम पंचायत धनाई तेजपुरा के पास मवेशी बचाने में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बंगरा निवासी 28 वर्षीय सचिन कुमार अहिरवार बेटा दौलतराम अहिरवार झांसी में टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार की देर रात वह झांसी से काम करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही धनाई तेजपुरा के पास पहुंचा, तभी अचानक एक मवेशी आ गया। रफ्तार अधिक होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक लहराते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं वहीं सचिन के सिर के बल गिरा और दूर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में लोग मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.