प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- मां और पत्नी को बाइक पर बिठाकर दवा लेने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पति-पत्नी और मां तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के उदई मिश्र का पुरवा बिसहिया गांव निवासी लल्लू का 38 वर्षीय बेटा विजय कुमार अपनी 55 वर्षीय मां ऊषा देवी और 33 वर्षीय पत्नी अंजू देवी को बाइक पर बिठाकर दवा के लिए मानिकपुर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली के शेखपुर आशिक के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा, सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए।इसके अलावा नगर पंचायत के अत्तानगर मुहल्ला निवासी अजय केसरवानी का 25 वर्षीय बेटा अखिलेश केसरवानी बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत कु...