बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति समेत किशोरी घायल
कन्नौज, सितम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर फूटी मस्जिद के पास शुक्रवार रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत उनकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया, जबकि पिता-पुत्री का उपचार अस्पताल में जारी है। नगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रामकिशोर पाल (44) पुत्र रामपाल अपनी पत्नी विमलेश (40) और बेटी तनु (15) के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव गदनपुर तुर्रा जा रहे थे। फूटी मस्जिद के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगते ही तीनों सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। रामकिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.