फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- आगरा टूंडला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैन कोल्ड स्टोर के समीप एक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उस पर सवार पति-पत्नी और बच्चा घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस तीनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। थाना टूंडला के जलौपुरा निवासी गुरु वचन पुत्र राजेश कुमार अपनी पत्नी निशा और चार माह का पुत्र हरप्रीत को बाइक पर बैठाकर कुबेरपुर से अपने घर लौट रहा था। वह थाना टूंडला के जैन कोल्ड स्टोर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाद में मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सरकारी एम्बुलेंस सभी को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। तीनों का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.