मैनपुरी, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक भाई की मौके पर मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के ग्राम गहियरपुर निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार पुत्र रामगोपाल अपने भाई नीलेश के साथ बाइक से हाथरस के साथना सिकंदराराऊ अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। जैसे ही वह एटा बॉर्डर पर ग्राम शरिफपुर के निकट पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर टक्कर इतनी तेज थी दोनों युवक अलग-अलग जा गिरे। जिसमें अमन की मौके पर ही मौत हो गई व नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना...