प्रयागराज, मई 8 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के चाका ब्लॉक के समीप गुरुवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार घायल तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी सुनील कुमार निषाद, अभयराज गुप्ता और भगत निषाद एक ही बाइक से बारात में शामिल होने नैनी जा रहे थे। चाका ब्लॉक के पास एक स्कूटी सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तीनों युवक दूर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे में बाइक चालक 20 वर्षीय सुनील कुमार निषाद पुत्र गोरे लाल का सिर डिवाइडर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अभयराज गुप्ता और भगत निषाद भी गंभीर रूप से घायल हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव घर पहुंचा। मृतक सुनील कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.