सिद्धार्थ, मार्च 16 -- भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित राप्ती पुल पर चार मार्च की रात बाइक और ठेले की टक्कर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे ठेला चालक मानिकराम उर्फ महिनकू (43) की इलाज के दौरान शनिवार रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह डुमरियागंज कस्बे के आंबेडकरनगर (शाहपुर) का निवासी था। हादसे में बाइक चालक बब्लू निषाद (44) भी झुलस गया था, जिसका इलाज जारी है। मानिकराम ठेले पर कुल्फी, फालूदा व भूजा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.