फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- नवाबगंज । नवाबगंज-बाँसमई मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नगला गेरुआ गांव निवासी अजीत कुमार बुधवार शाम करीब 4 बजे नवाबगंज कस्बे से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाँसमई गांव के समीप पहुँचा, सड़क पर आगे जा रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.