बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, युवक की मौत
आजमगढ़, जून 17 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोटिला के पास बुधवार की अपराह्न मोाबाइल पर बात करते समय हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। जिससे युवक की मौत हो गई। वह वाराणसी के लंका का रहने वाला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर कृष्णा नगर कालोनी निवासी 34 वर्षीय प्रवीण बुधवार को बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। अपराह्न करीब दो बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला के पास पहुंचे थे। वह मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चल रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही तत्काल टेंपो से उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.