बाइक-ट्रक से भिड़ी, युवक की मौके पर मौत, पहचान नहीं
कटिहार, जून 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजितपुर फोरलेन के समीप कटिहार-मनिहारी फोरलेन मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा से आ रही बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत थाना प्रभारी संतोष कुमार निराला ने बताया कि मृतक के शव को सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। नगर थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.