नोएडा, मई 14 -- नोएडा, संवाददाता। दलित प्रेरणा स्थल के पास कार की टक्कर से बाइक टैक्सी पर जा रहा युवक घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों को युवक की टांग काटनी पड़ी। युवक के चाचा ने थाने में बुधवार को केस मुकदमा दर्ज कराया। कुशीनगर के महुअवा बुजुर्ग गांव निवासी विजय श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-80 में किराये पर रहते हैं। उनके साथ भतीजा दुर्गेश भी रहता है। दोनों नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। चार अप्रैल को दुर्गेश ओला बाइक टैक्सी बुक कर सोमवार को दिल्ली जा रहा था। रास्ते में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक टैक्सी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक टैक्सी पर जा रहा युवक हादसे में घायल, टांग काटी अनियंत्रित होकर दुर्गेश सड़क पर गिर गया। उसकी टांग पर एक वाहन का पहिया चढ़ ग...