संभल, मई 4 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे 509 पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ने फिर हादसा करा दिया। एक बाइक में पीछे से टेंपो की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। देवरा खेड़ा निवासी दीनानाथ और चंद्र प्रकाश एक अन्य साथी के साथ भुलाबई से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एस.एस. कोल्ड स्टोर के पास पहुंची, पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो का पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके पर वापस ले आए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को उसी टेंपो से चंदौसी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही ह...