बरेली, जून 1 -- नवाबगंज। रत्ना नंदपुर गांव के कृष्णपाल रविवार शाम बाइक से रूपपुर पैगा गांव जा रहे थे। टहा गांव में पहुंचने पर सड़क किनारे एक ई रिक्शा खड़ा था। जबकि सड़क के दूसरी साइड में दो युवक बाइक पर बैठकर सिगरेट पी रहे थे। जिस कारण रास्ता संकरा होने के कारण उनकी बाइक सिगरेट पी रहे युवकों की बाइक से टच हो गई। जिससे गुस्साए दोनों युवकों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। उन सभी ने मिलकर उनकी खूब पिटाई की। बाद में वह उन्हें धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर युवक की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...