सीवान, मार्च 15 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - सीवान मुख्यमार्ग के जमुनागढ़ देवी मंदिर और कोइरीगांवा के बीच पुलिया पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव के श्याम सुंदर महतो के पुत्र मुन्ना कुमार चौहान 25 वर्ष बताया गया है। इसको आसपास के ग्रामीणों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी इलाज की गई। बता दें कि इस घटना के पूर्व जमुनागढ़ देवी मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक जामो थाना क्षेत्र के गंगा हाता निवासी दूधनाथ राम के 30 वर्षीय पुत्र राजकिशोर कुमार था। जो सुसराल से अपने घर गंगा हाता बाइक से वापस लौट रहा था। तभी बड़हरिया से सीवान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.