उन्नाव, मार्च 9 -- औरास। थाना क्षेत्र में कच्चे मार्ग पर बाइक से टक्कर मारने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टक्कर के बाद एक युवक के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। खोदिहनखेड़ा गांव निवासी अली हसन पुत्र रज्जा और अयूब पुत्र सत्तार रविवार रात बाइक से पड़ोसी गांव बरेठिया निवासी सलीम के घर जा रहे थे। जैसे ही वे गोपालखेड़ा से बयारी गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर पहुंचे, तभी मदारीखेड़ा गांव निवासी मनीराम पुत्र मंशाराम और कौशल पुत्र सरजू ने पीछे से अपनी बाइक से अयूब की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर पड़े। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मनीराम ने अली हसन के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह...