हरदोई, मई 1 -- पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक टक्कर के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में बूथ अध्यक्ष के भाई को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लखनौर गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष आदेश शुक्ला अपने भाई मोहन शुक्ला के साथ शुक्रवार दोपहर कमालपुर गांव जा रहे थे। आरोप है कि करीब दो बजे साहसोगा गांव निवासी विश्वराज ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने ईंट से हमला कर दिया। इससे मोहन शुक्ला के हाथ में चोट लग गई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद आदेश शुक्ला ने पचदेवरा थाने में तहरीर देकर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.