शाहजहांपुर, मार्च 6 -- पुवायां। खुटार रोड पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुवायां थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी 22 वर्षीय सौरभ श्रीवास्तव पुत्र नन्हेंलाल किसी काम से पुवायां आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान खुटार रोड पर धारा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.