रुद्रपुर, मार्च 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीडी चौक पर सोमवार दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गईं। आरोप है कि टक्कर से गुस्साई बाइक सवार महिला ने युवक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बिंदुखत्ता निवासी करन ने बताया कि वह सोमवार को अपने दोस्त के साथ बाइक से गाबा चौक जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही वह डीडी चौक पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दूसरी बाइक सवार महिला और उसका साथी सड़क पर गिर गए। आरोप है कि गुस्से में महिला ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और उसे दोस्त के साथ उपचार के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकार...