अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा, संवाददाता। बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी रिफाकत का आरोप है कि 24 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भाई अनस के साथ बिजनौर रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जब दोनों जाफरी होटल के पास पहुंचे, तभी सामने से बाइक सवार तीन युवक आए और टक्कर लगने पर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपी चांदी, अनस और नावेद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पास में चल रहे एक शादी समारोह से उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया,...